{"_id":"576ecc204f1c1b353db480e5","slug":"showing-dead-to-old-woman-stopped-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को मृत दिखाकर रोक दी पेंशन, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को मृत दिखाकर रोक दी पेंशन, मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के कर्मचारियों ने बिना जांच किए ही वृद्धा को मृत दिखाकर उसकी पेंशन रोक दी। मामले की डीएम से शिकायत होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। बीडीओ ने न सिर्फ ग्राम पंचायत से स्पष्टीकरण मांग लिया, बल्कि महिला को रुकी हुई पेंशन का भुगतान कराने के निर्देश दिए।
पूरे रामू मजरे टेकारीसहन गांव की रहने वाली मंटूरा को कई साल से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। एक वर्ष पहले ब्लॉक के कर्मचारियों ने बिना जांच किए उसे मृत दिखाकर पेंशन रोक दी। उसने इसकी कई बार शिकायत अधिकारियों और कर्मचारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस पर पीड़िता ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि गलत तरीके से उसे मृत दिखाया गया। बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वृद्धा की पेंशन बहाल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।