फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Showers relief, logging trouble

फुहारों से मिली राहत, जलभराव से परेशानी

Tue, 18 Aug 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को मौसम काफी सुहाना रहा। करीब 15.04 मिमी बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दिलाई। बीच-बीच में रुक-रुक कर बरसात हुई, तो वहीं फुहारें पडने का क्रम पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में धान की फसल में रौनक आ गई और किसानों के चेहरों पर खुशी झलकी। मंगलवार को न तो तेज धूप थी और न ही उमस का असर रहा। आसमान पर पूरे दिन घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन


सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिक बरसात हुई। सोमवार को 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार को 15.04 मिमी बरसात हुई। दिन भर हुई रिमझिम बरसात का लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई बाइक से दोस्तों के साथ बारिश में भीगता हुआ दिखा तो कोई पैदल ही भीगने के लिए सड़कों पर निकल पड़ा। गर्मी से बेहाल लोगों ने काफी राहत महसूस की।

हालांकि गली-मोहल्लों में जलभराव की वजह से जरूर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से कई बार बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटहिल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed