फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shot fired in village head's office, death of a young man

ग्राम प्रधान के दफ्तर में चली गोली, एक युवक की मौत

Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shot fired in village head's office, death of a young man
रायबरेली। थाना क्षेत्र हरचंदपुर में गुरुवार रात ग्राम प्रधान के दफ्तर में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गोली युवक की कनपटी के पास लगी जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवारीजनों का आरोप है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी बंदूक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुुंचकर पड़ताल की। पुलिस के अनुसार लाइसेंसी बंदूकों के प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से यह घटना हुई।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के प्रधान लक्ष्मीकांत का रायबरेली-महराजगंज रोड पर दफ्तर है। दफ्तर में सुरक्षा गार्ड भी लाइसेंसी बंदूक के साथ रहते हैं। गुरुवार की शाम दफ्तर में गार्ड नहीं थे जबकि उनकी लाइसेंसी बंदूकें वहीं पर रखी थीं। गांव के ही कुछ युवक वहां पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी दौरान गढ़ी खास गांव का रहने वाले शुभम पासी (20) व राजवीर समेत तीन युवक लाइसेंसी बंदूकों का प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच राजवीर से फायरिंग हो गई। गोली सीधे शुभम पासी की कनपटी पर जाकर लग गई और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। शुभम की मौत के बाद राजवीर लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय ग्राम प्रधान मौके पर नहीं थे। घटना की जानकारी पर वहां परिवारीजनों और आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई। परिवारीजन आरोप लगाने लगे कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
बेटे की मौत से पिता भगौती प्रसाद समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। कुछ देर बाद हरचंदपुर थानेदार बृजेश राय, मिल एरिया थानेदार आशुतोष कुमार त्रिपाठी के अलावा सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की बारीकी से पड़ताल की व शव को कब्जे में ले लिया।
ग्राम प्रधान के दफ्तर में हुई घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तीन युवक आपस में लाइसेंसी बंदूकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान गोली चलने से शुभम की जान चली गई। घटना के बाद से वहां पर मौजूद अन्य युवक फरार हो गए। मौके पर सन्नाटा पसर गया। लोग दहशत में नजर आए।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गढ़ी खास गांव के प्रधान के दफ्तर में लाइसेंसी बंदूकों के प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से शुभम पासी की मौत हुई है। घटना के बाद आरोपी राजवीर लोध बंदूक लेकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

ग्राम प्रधान अपने दफ्तर में सुरक्षा गार्ड रखे हुए था। ये बंदूकें उन्हीं सुरक्षा गार्ड की होनी बताई जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed