{"_id":"6aa06173380527a3d008cc20","slug":"shopkeeper-falls-into-basha-nala-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166985-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बसहा नाले में गिरा दुकानदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बसहा नाले में गिरा दुकानदार, मौत
Wed, 09 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के हरदी गांव में मृतक अजय कुमार के गमगीन परिजन।
खीरों। दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहा दुकानदार साइकिल समेत बसहा नाले में गिर गया। कुछ दूर खड़ी महिला ने उसे नाले में गिरते देखा तो गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 फीट गहरे पानी से दुकानदार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक सप्ताह के अंदर नाले में गिरने से दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है।
हरदी गांव निवासी अजय कुमार बाजपेयी (45) घर के पास गुमटी रखकर परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए करीब 10 बजे साइकिल से खीरों गए थे। सामान खरीदने के बाद दोपहर करीब एक बजे हरदी-दुबिनखेड़ा मार्ग से घर लौट रहे थे। बसहा नाला पुल के पास पहुंचते ही अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल समेत नाले के पानी में गिर गए।
मौत से पत्नी नीलम, पुत्र चमन बाजपेयी, बड़े भाई अशोक कुमार, अनिल कुमार और बहनों मालती, सरला, मधु, कंचन व सोनी का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
नाले की सफाई न होने से लोगों में आक्रोश
खीरों। बसहा नाले का उफान जानलेवा साबित होता जा रहा है। छह सितंबर को नयाखेड़ा निवासी कक्षा 12 के छात्र महेंद्र कुमार की नाले में डूबने से मौत हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बसहा नाले की कई शाखाएं हैं, लेकिन इनकी नियमित सफाई नहीं कराई जाती। बारिश के दौरान नाले उफान पर आ जाते हैं। नालों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी होने से जल निकासी भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने खीरों ब्लॉक क्षेत्र में स्थित करीब दो दर्जन नालों की सफाई कराने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था किए जाने की मांग की है।