{"_id":"68813913f8864d1cb409aa2e","slug":"shopkeeper-and-salesman-attacked-with-an-axe-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137690-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुकानदार व सेल्समैन पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुकानदार व सेल्समैन पर कुल्हाड़ी से हमला
Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शराब दुकानदार और सेल्समैन पर मंगलवार रात सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कांसोखास गांव निवासी गंगा सागर के मुताबिक प्रयागराज जिले के कोराव थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी शिव कुमार का गांव के पास शराब का ठेका है। ठेके में वह सेल्समैन हैं। रात में वे लोग दुकान पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे चार हमलावर आए और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इससे पहले कि कुछ समझ पाते, हमलावरों ने एक के बाद एक कुल्हाड़ी से कई वार किए। हमले में दोनों को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं। हमले के कारण का पता नहीं चल सका। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।