{"_id":"58b0756a4f1c1b0953b26f27","slug":"shiwalyon-naive-echo-of-bomb-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को मां के साथ पूजा-अर्चना करने जाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को तड़के से ही शिवमंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तो कहीं पर रूद्राभिषेक कराए गए। इस दौरान पूजा-अर्चना, ओम नम: शिवाय जाप से भोलेनाथ को प्रसन्न करते दिखाई दिए। इस दौरान कई मंदिरों में शोभायात्रा निकालने के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई।
जहानाबाद स्थित दक्षिणमुखी त्रैताप संकट मोचन मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ। इसमें 21 यजमान शामिल हुए। पं. भीमशंकर द्विवेदी की अगुवाई में पूजन कराया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में बने विश्वेशर शिव बजरंग मंदिर में ओम नम: शिवाय के जाप के बाद भंडारा हुआ, जो देर रात तक चला।
विकास, सुरेंद्र, आरके तिवारी, एलके शुक्ल, अंकित जैन आदि मौजूद रहे। जगमोहनेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस तरह डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा, पीएसी निकट स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणेश नगर स्थित शिवमंदिर में भजन कीर्तन हुआ।
विज्ञापन
राही ब्लॉक के पूरे मतौली में ओंकारेश्वर महादेव बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। कई गांवों से होकर पूरे मतौली पहुंची। इस मौके पर संतदीन मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रत्नेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। सरेनी क्षेत्र के सोहलेश्वर मंदिर में पुजारी बबलू त्रिपाठी की देखरेख में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
हरचंदपुर के अचलेश्वर, महराजगंज के लोधेश्वर महादेव पूरे दीवान में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर भंडारा हुआ। विद्युत उपकेंद्र, दानेश्वर महादेव मंदिर ओम नम: शिवाय का अखंड पाठ हुआ। शिवगढ़ के बरखंडेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव भवानीगढ़, प्राचीन शिव मंदिर, अवधेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
सिंहपुर ब्लॉक के प्रसिद्ध बाबा दतहरेश्वर धाम मंदिर, जगतपुर क्षेत्र के के झारखंडेश्वर मंदिर, नवाबगंज स्थित शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा तट किनारे स्थित रानी शिवाला मंदिर, नागेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस दौरान कांवरियों ने गंगा जल भर कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। रानी शिवाला मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कराया। वहीं नागेश्वर मंदिर किला घाट, शंकर नगर शिव मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर रामपुर बरारा, भदरेश्वर मंदिर तेरूखा में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। रालपुर, शिवपुरी गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर शिवालयों में पूजा-अर्चना की।