फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven crores received for the removal of power lines

गंगा एक्सप्रेस वे को मिलेगी रफ्तार, बिजली लाइनों के हटाने के लिए मिले सात करोड़

Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seven crores received for the removal of power lines
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी दिख रही है। अन्य विभागों के साथ ही पावर कॉर्पोरेशन भी इसमें सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

पांच बड़ी लाइनों के टावर हटाने की कवायद शुरू हो गई है। ट्रांसमिशन के अभियंताओं ने टावर हटवाने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को 17 करोड़ 76 लाख रुपये का इस्टीमेट सौंपा था। इसमें से सात करोड़ मिल गए हैं जिससे पावर कॉर्पोरेशन ने काम शुरू करवा दिया है।
करीब 596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे को मेरठ से होकर प्रयागराज तक पहुंचना है। एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसीलों लालगंज, डलमऊ, सलोन और ऊंचाहार से गुजरेगा।
विज्ञापन

जहां से गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है, वहीं पर पहले से हाईटेंशन लाइनों के टॉवर लगे हैं। जिले के सबसे बड़े 400 केवी का निर्माणाधीन ट्रांसमिशन सिरसिरा की लाइन भी इसकी जद में आ रही है, जिसके टॉवर को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अमावां पावर ग्रिड की 220 केवी की लाइन का टॉवर हटाया जाएगा। लालगंज माडर्न रेल कोच और स्पात निगम की 132 केवी लाइन का टॉवर भी गंगा एक्सप्रेस-वे में रोडा बन रहा है।

इस लाइन का टावर भी हटाया जाएगा। यही नहीं बछरावां-सरेनी और त्रिपुला से डलमऊ के बीच बनी 132 केवी लाइन के टावर को हटाया जाएगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे की जद में पांच बड़ी लाइनों के टॉवर आ रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए यूपीडा को 17 करोड़ 76 लाख रुपये का इस्टीमेट भेजा गया था। इसमें सात करोड़ रुपये मिल गए हैं। टॉवर हटाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
- अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed