फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Security increased at railway station, checking started

Raebareli News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, शुरू हुई चेकिंग

Sat, 02 Aug 2025 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Security increased at railway station, checking started
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में गश्त की और यात्रियों से पूछताछ की। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी छानबीन की। यह चेकिंग अभियान स्वतंत्रता दिवस तक चलता रहेगा। इसके अलावा जिले के अन्य स्टेशनों पर भी नियमित चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उच्चाधिकारियों ने सभी स्टेशनों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसीलिए शहर के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने अपनी टीम के साथ चेकिंग की। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रभारी अभिषेक मिश्र भी अपनी टीम के साथ के साथ गश्त करते नजर आए। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने संयुक्त रूप से स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर गश्त की। यात्रियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पार्सल हॉल जाकर वहां की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी पावर केबिन से निभाई जाती है। इसलिए पावर केबिन में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फुट ओवरब्रिज और स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग करने के साथ स्टेशन के बाहरी हिस्से में भी छानबीन कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed