{"_id":"bfa2735568a764e43c631c33a5ef66b9","slug":"sector-magistrate-caught-fake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा नकचली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा नकचली
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा में मंगलवार को डलमऊ क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीडीओ जेएन राव ने एक नकलची को दबोच लिया। उसके पास से नकल सामग्री बरामद करके उसका रिस्टीकेशन कर दिया।
वहीं परीक्षा केंद्रों पर डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने नकल कराने के खेल को पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने स्कूल के परीक्षार्थियों व दूसरे स्कूल से आए परीक्षार्थियों को अलग-अलग बैठाया था।
शासन के निर्देश हैं कि सभी परीक्षार्थियों को एक साथ परीक्षा के दौरान कक्षों में बैठाया जाए। केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस देकर सीटिंग प्लान ठीक करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा में डलमऊ क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीडीओ जेएन राव ने मंगलवार सुबह हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में एक नकलची को दबोच लिया।
उसके पास से नकल सामग्री बरामद करके उसका रिस्टीकेशन कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट जेएन राव ने बताया कि रामेश्वरी उच्चतर माध्यमिक स्कूल कनहा में पहली पाली में हाईस्कूल में गणित की परीक्षा के दौरान छापा मारा गया।
यहां एक परीक्षार्थी नकल सामग्री से साथ पकड़ा गया। उसका रिस्टीकेशन कर दिया गया है। वहीं डीआईओएस ने जीजीआईसी गुरगुजपुर, बलिकरन इंटर कॉलेज दीनशाह गौरा और द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज धर्मापुर कैली में सीटिंग प्लान में मनमानी पकड़ी।
केंद्र व्यवस्थापक अपने स्कूल की छात्राओं को अलग बैठाकर परीक्षा कराते मिले। ऐसे में नकल कराने की आशंका प्रकाश में आई।
हालांकि नकल सामग्री तो नहीं मिली, लेकिन मनमानी पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी फटकार लगाते हुए सीटिंग प्लान को तत्काल ठीक करने के आदेश दिए।
वहीं सचलदस्ते ने दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नौ परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती के कारण नकल माफिया नकल कराने में सफल नहीं हो सके।
हालांकि कुछ परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों ने मौखिक बोलकर सवालों को हल कराया। संयुक्त शिक्षा निदेशक दीपचंद्र ने मंगलवार को दोनों पालियों में बोर्ड परीक्षा की सुचिता को जांचा।
उन्होंने आठ परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा, लेकिन उन्हें एक भी नकलची नहीं मिला। परीक्षा के दौरान उन्हें कोई लापरवाही नजर नहीं आई।
डलमऊ क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज कठगर में फर्जी शिक्षक के सहारे नकल कराने के गोरखधंधे का खुलासा होने बाद रीता यादव को केंद्र व्यवस्थापक के पद से हटा दिया गया है।
यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर डीआईओएस ने की है। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। उसके खिलाफ अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।