{"_id":"606368ff8ebc3e8ceb0edfe1","slug":"secretary-absent-from-the-sales-counter-salary-was-deducted-raibaraily-news-lko571907343","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचा बिक्री काउंटर से सचिव गैरहाजिर, वेतन काटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचा बिक्री काउंटर से सचिव गैरहाजिर, वेतन काटा गया
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की बिक्री में कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। बीडीसी ने परचा बिक्री काउंटरों का निरीक्षण किया तो एक सचिव काउंटर पर नहीं मिला। सफाई कर्मी के माध्यम से परचों की बिक्री कराई जा रही थी। बीडीओ ने सचिव का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
डीह ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं, जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए सचिव आशीष यादव व शिशिर सिंह को लगाया गया है, लेकिन सचिव आशीष यादव रविवार और सोमवार को काउंटर छोड़ कर गायब रहे। नामांकन पत्रों को खरीदने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गैरहाजिर सचिव की जगह सफाई कर्मी को बिक्री में लगाया गया। सचिव के गायब रहने की शिकायत लोगों ने बीडीओ जितेंद्र सिंह से की। बीडीओ ने काउंटरों का निरीक्षण किया तो शिकायत सही मिली।
बीडीओ ने एसडीओ शिवशंकर सिंह को सचिव का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। बीडीओ ने बताया कि सचिव आशीष यादव को नामांकन पत्रों की बिक्री मे लगाया गया, लेकिन सचिव काउंटर छोड़ कर गायब मिला। उसका एक दिन का वेतन काटने के लिए एडीओ पंचायत को आदेशित किया गया है।