फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SDM arrived to get fertilizer by bike as a farmer, sealed the shop

किसान बनकर बाइक से खाद लेने पहुंचे एसडीएम, दुकान सील

Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SDM arrived to get fertilizer by bike as a farmer, sealed the shop
डीह (रायबरेली)। यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सलोन आशाराम वर्मा किसान बनकर बाइक से ही खाद लेने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

वे डीह क्षेत्र के पूरे महाबल रोखा स्थित महाजन खाद भंडार पर पहुंचे। यहां एसडीएम ने एक बोरी यूरिया मांगी। दुकानदार हेमंत ने एसडीएम से एक बोरी का 280 रुपये मांगा।
किसान बनकर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि यूरिया की कीमत 266.50 रुपये है लेकिन दुकानदार एक भी रुपये कम न करने पर अड़ गया।
गुस्साए एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी की टीम को भेजकर खाद की दुकान को सील करवा दिया। अधिकारियों ने खाद की स्टाक कम मिलने पर दुकान के सभी रजिस्टरों को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डीह के कचनावां निवासी सच्चे लाल ने तय रेट से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सलोन आशाराम वर्मा किसान बनकर बाइक से शिकायत की जांच करने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाजन खाद भंडार पर मनमानी मिलने के बाद उन्होंने कृषि अधिकारी को बुलवाकर दुकान को सील करवा दिया। कृषि अधिकारी को दुकान पर स्टॉक में 270 बोरी यूरिया की जगह 261 बोरी यूरिया मिली।

जिला कृषि अधिकारी रविचंद प्रकाश व संजय कुमार की टीम ने दुकान का स्टॉक और वितरण रजिस्टर एवं ई-पास मशीन कब्जे में लेकर दुकान पर नोटिस चस्पा करते हुए दुकान को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि महंगे रेट पर यूरिया की बिक्री की शिकायतें मिलने के बाद जांच की गई। दुकान को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed