फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School Timing change

गर्मी का असर : परिषदीय विद्यालय अब सुबह 7:30 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे

Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
School Timing change
रायबरेली। बढ़ती तपिश को देखते हुए सोमवार से परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब कक्षा-8 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे। हालांकि शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1.30 बजे तक स्कूल में रुक कर कामकाज निपटाना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय संचालन का समय बदल दिया। बीएसए ने बताया कि सोमवार से विद्यालयों में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर कामकाज निपटाना होगा। यह आदेश ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से कक्षा आठ तक के विद्यालय नई समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। बीएसए ने कहा है कि आदेश मिल गया है, जिसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed