फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school reopen on today

दो हजार प्राइमरी विद्यालयों में आज से होगी पढ़ाई

Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
school reopen on today
रायबरेली। पहले माध्यमिक, फिर जूनियर हाईस्कूलों में जैसे-तैसे भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो गई है। अब पहली सितंबर से जिले के लगभग दो हजार प्राइमरी स्कूलों में भी भौतिक रूप से कक्षाएं चलने लगेंगी। विद्यालयों में बच्चों के आने से रौनक आएगी। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुटा है। जूनियर की तरह कहीं प्राइमरी में भी कमियां न रहें, इसके लिए अफसर लगातार निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग दो हजार परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जहां कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है। काफी समय से स्कूलों में भौतिक रूप से पठन-पाठन बंद है। प्राथमिक विद्यालयों में पहली सितंबर से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू होना है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ाई शुरू होने पर विभागीय तैयारियों की पोल खुली थी। इससे सबक लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग प्राइमरी स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति से पहले माता-पिता या अभिभावक से सहमति लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय कैंपस, भवन एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी भंडार कक्ष, वॉशरूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि की सफाई एवं विसंक्रमित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अभिभावकों की सहमति से बच्चों को स्कूल बुलाकर पढ़ाई कराई जाएगी। कोरोना सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। खासकर स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed