फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

धूप खिली तो स्कूलों में बढ़ी छात्राओं की संख्या

Thu, 21 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
school
फुरसतगंज (रायबरेली)। एक हफ्ते की ठिठुरन भरी सर्दी के बाद धूप खिलनी शुरू हुई तो स्कूलों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ गई है। गुरुवार को फुरसतगंज के राजकीय इंटर कॉलेज में काफी रौनक दिखी। पिछले एक हफ्ते से यहां बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी।
विज्ञापन

अमेठी जिले में फुरसतगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को लगभग 400 छात्राएं उपस्थित रहीं। यहां कक्षा 9 से 12 तक में लगभग 1200 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिसमें बालिकाओं की संख्या 800 और बालकों की संख्या तकरीबन 400 है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक दिन बालक तो अगले दिन बालिकाओं की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। एक हफ्ते तक आसमान पर छाये बादल और कोहरे के साथ ही शीत लहर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठिठुरन भरी ठंड होने से कालेज में उपस्थिति बहुत कम हो गई थी। अब धूप खिली तो उपस्थिति बढ़ गई है। प्रधानाचार्य संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए दिशा निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। पढ़ाई में बाधा न आने पाए, इसके लिए नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएं शिक्षक : शिवशंकर
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीरी पट्टी में संकुल की बैठक हुई। जिसमें नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूक किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि सभी अध्यापक मिशन प्रेरणा के अंतर्गत दीक्षा एप को अपने मोबाइल में अपलोड करें। जिससे शिक्षा व्यवस्था को नई तकनीक से संचालित किया जा सके। कंपोजिट ग्रांट को विद्यालय के सुधार में खर्च करें। एआरपी रंजीत कुमार ने बताया कि शिक्षक संकुल बैठक में गुंजन वर्मा, हरकेश मिश्रा, कुसुम चंद्र, इंद्रमणि शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, अमित गौड़, महेश नारायण पांडेय व पवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed