फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School bus became fireball, 35 children narrowly escaped

आग का गोला बनी स्कूली बस, 35 बच्चे बाल-बाल बचे

Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
School bus became fireball, 35 children narrowly escaped
रायबरेली में गुरुवार को खीरों थाना क्षेत्र में स्कूली बस के जलने के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूली बस आग का गोला बन गई। ड्राइवर व क्लीनर ने सूझबूझ से बस में सवार लगभग 35 बच्चे सुरक्षित बाहर निकला, लेकिन बच्चों के बैग व बस जलकर राख हो गई। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद भट्ठा मजदूरों व अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बस को जलने से नहीं बचा सके।
विज्ञापन

स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। शॉर्टसर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग को काबू में किया। खीरों कस्बा के न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज खीरों की बस संख्या यूपी 33 एटी 6209 का चालक दीपक कुमार व क्लीनर अखिलेश विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अतरहर, लल्लाखेड़ा, मुस्तकीमगंज, दुर्गाखेड़ा, डूमटहर, रनापुर पहरौली के लगभग 35 बच्चों को लेकर चले थे।
विज्ञापन

रामगंगा भट्ठा डुमटहर के पास बस में नीचे तरफ से तेजी से धुआं निकलने लगा। यह देखकर ड्राइवर ने फौरन बस खड़ी कर दी। सूझबूझ का परिचय देते हुए क्लीनर की सहायता से बस में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया, जबकि बच्चों के स्कूली बैग स्टैंड में रखे रह गए। बच्चों के बस से बाहर निकलते ही बस के अंदर काफी धुआं भरने के बाद आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ड्राइवर व बच्चों के चिल्लाने पर आसपास मौजूद भट्ठे के मजदूरों व अन्य ग्रामीणों ने पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी बस तेज लपटों के साथ जलने लगी, जिसके बाद कोई भी बस के पास जाने की हिम्मत नही जुटा पाया।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल के जवानों ने आग को काबू में किया। प्रभारी निरीक्षक ने घटना के बाद बच्चों को पुलिस की गाड़ी से घर भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। घटना के बाद बच्चे दहशत में थे। वह रोने लगे। अभिभावक जैसे ही पहुंचे, वह उनसे लिपट गए।

दुर्गाखेड़ा मजरे डूमटहर के छात्र प्रिंस, आनंद, डुमटहर गांव की दो सगी बहनें अंदनी चौधरी, आयुषी चौधरी ने बताया कि जिस समय बस के नीचे से तेज धुंआ निकलते देखकर हम लोग डरकर रोने लगे। लोगों के चिल्लाने पर ड्राइवर व क्लीनर अंकल ने बस खड़ी करके कहा कि तुम सभी लोग अपना अपना बैग छोड़कर बस से जल्दी बाहर निकलो। छोटे बच्चों को अंकल ने गोदी में उठाकर बाहर निकाला। जैसे ही हम लोग बाहर निकले, तभी बस तेज लपटों के साथ जलने लगी। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने भी घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे।

रायबरेली में गुरुवार को खीरों थाना क्षेत्र में जलती हुई स्कूली बस।

रायबरेली में गुरुवार को खीरों थाना क्षेत्र में जलती हुई स्कूली बस।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed