{"_id":"4ef0709a696fe7c01c20d41505a3ade1","slug":"scatter-catwalk-ramp-incinerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैम्प पर कैटवॉक कर बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैम्प पर कैटवॉक कर बिखेरा जलवा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव फैशन स्पेक्ट्रम में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। देर रात फैंसी ड्रेस में रैम्प पर कैटवॉक किया तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।
इस दौरान विभिन्न संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने खेल, डांस, फैंसी ड्रेस, डिजाइनिंग आदि क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
मुख्य अतिथि एसजीपीआई लखनऊ के निदेशक प्रोफेसर राकेश कपूर और गेस्ट ऑफ ऑनर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का निफ्ट निदेशक डॉ. भारत साह और संयुक्त निदेशक अखिल सहाय ने स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत और नृत्य प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिताओं में बीट-टू-बीट (डुयिट सिंगिग), फेस-इट-ऑफ (नृत्य), रैप बैटल (रैपिंग), ग्रुप कोरियो (ग्रुप डांस) और आफ बीट थीम पर आधारित फैशन शो में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
सुबह थ्रो बाल, स्ट्रीट प्ले, नेम प्लेस एनिमल थिंग खेल हुए। एमिटी लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने फैशन स्टाइलिंग प्रतियोगिता में रैंप वॉक, आरजीआईपीटी, एफडीडीआई के छात्र-छात्राओं ने गायन और नृत्य प्रतियोगिता में बाजी मारी।
वेव डांस अकादमी के छात्र ग्रुप डांस में अव्वल रहे। एल्युमिनी मीट के बाद देर रात फैशन शो के बाद कृष्णा रॉक बैंड शो हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया।
देर रात तक रॉक गानों पर स्टेज पर थिरके। वहीं शिक्षकों ने खूब उत्साहवर्धन किया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर आर कृष्णा प्रसाद, आलोक सक्सेना, आरपी शर्मा, आभा शाह, लीना श्रीवास्तव, अमरजीत सिंधु, निरूपमा, विजय लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे।