फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Saw the progress of yard remodeling and doubling

यार्ड रिमाडलिंग व दोहरीकरण की प्रगति देखी

Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Saw the progress of yard remodeling and doubling
रायबरेली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के बाद अब रेलवे के एक नए बड़े अफसर ने फिर निरीक्षण किया। सोमवार को निरीक्षण पर आए प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एमके अखौरी ने रूपामऊ से गंगागंज के बीच चल रहे रेल लाइन के दोहरीकरण के साथ ही रायबरेली स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य को भी देखा। उन्होंने दोनों ही कार्यों की प्रगति जानी और समीक्षा भी की। उन्होंने मातहतों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एमके अखौरी एक दिवसीय भ्रमण पर लखनऊ आए थे। इसी कड़ी में उन्होंने रायबरेली में भी निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड, फुट ओवरब्रिज व पावर केबिन का गहनता से निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज से यार्ड रिमाडलिंग और दोहरीकरण कार्य को देखा। वह रूपामऊ साइडिंग के पास भी पहुंचे जहां चल रहे कार्यों को देखा और प्रगति जानी। उन्होंने दरियापुर स्टेशन पर साइडिंग का निरीक्षण किया। माल ढुलाई एवं लदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। व्यवस्थाओं को विधिवत परखा और इनके आधुनिकीकरण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के साथ परिचालन से जुड़े अफसरों की पूरी टीम रही। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम पर आए प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने लखनऊ में बैठक की फिर रायबरेली व दरियापुर में यार्ड, साइडिंग, फुट ओवरब्रिज आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed