फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Savera scheme will bring smile on the face of the elderly

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी सवेरा योजना

Mon, 14 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Savera scheme will bring smile on the face of the elderly
रायबरेली। किसी को बेटा तंग कर रहा है तो किसी को पड़ोसी। चलने-फिरने में लाचार होने के कारण थाने तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे बुजुर्गों के चेहरे पर अब सवेरा योजना मुस्कान लाने का काम करेगी। पुलिस महकमे में शुरू की गई नई पहल के तहत बुजुर्गों को यूपी-112 को फोन करके अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद यदि दोबारा वह 112 में फोन करेंगे तो उनके नाम पते की जानकारी पहले से ही पुलिस को हो जाएगी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बुजुर्गों की समस्या का समाधान करेगी। यदि उन्हें कोई परेशान कर रहा है तो उसके खिलाफ पुलिस एक्शन भी लेगी।
विज्ञापन

सवेरा योजना का बेहतर संचालित करने की जिम्मेदारी यूपी-112 प्रभारी अमरनाथ यादव को दी गई है। सोमवार को पुलिस कर्मियों ने गांवों में जाकर बुजुर्गों का पंजीकरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सवेरा योजना का मकसद अकेले रहने वाले बुजुर्ग की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता पहुंचाना है। बुजुर्ग के किसी परिवारीजन या आसपास रहने वाले लोगों की ओर से परेशान किया जा रहा है या फिर आपात स्थिति है तो वे पुलिस की मदद ले सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत पुलिस और क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के साथ नियमित मेल-मिलाप भी स्थापित करना है। बुजुर्ग डॉयल-112 में फोन करके अपना पंजीकरण जरूर कराएं। बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस का मकसद है कि बुजुर्गों को न्याय मिले। उन्हें परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed