फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Save cows from cold, become self-sufficient cow protection center

ठंड से गोवंशों को बचाएं, आत्मनिर्भर बनें गो-संरक्षण केंद्र

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Save cows from cold, become self-sufficient cow protection center
रायबरेली। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह ने मंगलवार को बचत भवन में गो-संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में स्थायी व अस्थायी गो-आश्रय संरक्षण केंद्रों की जानकारी ली।
विज्ञापन

कहा कि जिले में वृहद गो-संरक्षण केंद्रों में गोवंशों के रखरखाव के लिए धन का आवंटन किया जा चुका है। लोगों को गोवंशों की उपयोगिता के बारे में बताएं।
उन्होंने कहा कि गो-संरक्षण केंद्र को स्वयं आत्मनिर्भर करने के लिए कुछ न कुछ करना होगा। गोबर से गैस प्लांट, दीपक, खिलौने, कागज आदि बनाने में प्रयोग किया जाए, जिससे केंद्रों की आर्थिक आय बढ़े।
विज्ञापन

उन्होंने गो-संरक्षण केंद्रों में ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गोवंश संरक्षण केंद्रों के अधूरे कार्यों को पूरा करवाएं। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए। सीडीओ प्रभाष कुमार ने आश्वासन किया कि जिले में गो-संरक्षण टीम अपने पूरे मनोबल के साथ कार्य करेंगी। इस मौके पर सीवीओ डॉ. गजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed