फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Samples suspected drugs filled at the district hospital

जिला अस्पताल में संदिग्ध दवाओं के भरे नमूने

Thu, 21 Jan 2016 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल के दवा गोदाम का निरीक्षण किया। संदिग्ध मिलने पर चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता को जांचने के लिए बुधवार को मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने जिला अस्पताल के दवा गोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने दवाओं के रखरखाव व अन्य व्यवस्था को जांचा। इस दौरान सिप्को, एंपोडिपिन, सोडियम वैलाप्रोएट व सेरालोपेप्टीडॉस टैबलेट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दवा गोदाम के प्रभारी को दवाओं के रखरखाव को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दवाओं की गुणवत्ता का पता चल सकेगा।


वहीं अमावां ब्लॉक क्षेत्र के खसपरी गांव के पास फर्जी क्लीनिक चलाने की शिकायत आने के बाद जांच एसीएमओ डॉ. एसके चक को सौंपी गई है।

खसपरी गांव निवासी लल्लन सिंह ने सीएमओ को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाकर रोगियों का मनमाने तरीके से इलाज कर रहा है।

सीएमओ डॉ. राकेश यादव ने एसीएमओ डॉ. एसके चक को जांच सौंपी है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed