फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salon 19 people including the head of the block case

सलोन के ब्लॉक प्रमुख समेत 19 लोगों पर केस

Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह समेत 19 लोगों के खिलाफ शनिवार को सलोन कोतवाली में जबरन घेराव कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी किरन सिंह इसी सीट से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी हैं। सलोन कोतवाली क्षेत्र के नायन गांव निवासी सौरभ सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नायन गांव निवासी आजाद सिंह, उनके भतीजे अनुज सिंह, तनुज सिंह व कंडी निवासी अमित सिंह समेत 10-15 अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात जबरन घेराव कर जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाई।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़ित अपनी गाड़ी से घर जा रहा था। मुर्तजानगर तिराहे से आरोपियों ने पीछा किया। कंडी के पास घटना को अंजाम दिया। किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों के आने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग व जबरन घेराव करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं सलोन से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह का कहना है कि राजनीतिक द्वेषवश फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पत्नी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही हैं, इसीलिए चुनाव प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया। सौरभ सिंह से पहले से ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed