{"_id":"776af7e0a8a2ddb140d789b573011123","slug":"sale-of-nomination-forms-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन फॉर्मों की ब्रिकी आज से, बैरीकेडिंग का कार्य शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन फॉर्मों की ब्रिकी आज से, बैरीकेडिंग का कार्य शुरू
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसी और बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन फॉर्मों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए बैरीकेडिंग कराने का कार्य शुरू हो गया है।
जिले में बीडीसी और डीडीसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होनी है। डीडीसी पदों के नामांकन फार्मों की बिक्री कलेक्ट्रेट में होगी। वहीं बीडीसी के पदों के लिए नामांकन फॉर्म संबंधित ब्लॉकों में बेचे जाएंगे।
वहीं चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों में बैरीकेडिंग कराई जा रही है। उप जिला निर्वाचन शीतला प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार से नामांकन फॉर्मों की बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन फॉर्मों की बिक्री का कार्य बंद नहीं होगा। जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार ने नामांकन फॉर्मों की बिक्री के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नामांकन प्रपत्र के साथ नोटरी शपथ पत्र, नो ड्यूज प्रमाणपत्र, मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति देना होगा।
आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को तहसील से जारी जाति प्रमाण पत्र के साथ ही एक शपथ पत्र देना होगा।
बीडीसी प्रत्याशी के लिए नो ड्यूज प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र तो जिला पंचायत के लिए इसके साथ ही जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बारे में विस्तृत जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर से ली जा सकती है।