{"_id":"6331f16ce5bf3474ee3f69b6","slug":"salary-of-23-employees-of-80-villages-stuck-in-laxity-stopped-raibaraily-news-lko65010864","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: ढिलाई में फंसे 80 गांवों के 23 कर्मचारियों का वेतन रोका, शिकायतों के निस्तारण में रही लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: ढिलाई में फंसे 80 गांवों के 23 कर्मचारियों का वेतन रोका, शिकायतों के निस्तारण में रही लापरवाही
Tue, 27 Sep 2022 04:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 04:59 PM IST
सार
मनरेगा के कार्यों व शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 80 गांवों के 23 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। उनका वेतन रोक दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी बीडीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मनरेगा से जुड़े कार्यों व जन शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती बरतना 80 ग्राम पंचायतों में तैनात 23 पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों को भारी पड़ा है। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसते हुए चिह्नित कर्मियों को सितंबर माह में मिलने वाले वेतन पर रोक लगा दी गयी है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी दंडात्मक कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारियों की तरफ से संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बीडीओ जगतपुर हरिश्चंद्र गुप्ता ने भीख व सिद्धौर गांव में मनरेगा का काम सुस्त मिलने पर सचिव अनूप कुमार, ग्राम रोजगार सेवक कुसुम वर्मा, अमृतलाल को नोटिस देकर वेतन रोक दिया। धूता हथकुई, कल्याणपुर सुरजई, मखदूमपुर, मनिहरशर्की नसीरनपुर, कजियाना के सचिव पवन कुमार, रोजगार सेवक लवलेश कुमारी, चंद्रजीत, मो. नईम का वेतन बाधित करके नोटिस दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अयोध्या में रामलीला का आगाज: शंकर-पार्वती संवाद ने मनमोहा तो रावण बने शाहबाज खान ने चुराया आकर्षण, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Accident: एक झटके में थम गईं हंसती-खेलती दस जिंदगियां, हर तरफ सिसकियां और चीत्कार सुन कांप उठा कलेजा
इसके अलावा कुसुमी व सुदामापुर के सचिव विक्रम जैन, रोजगार सेवक लल्लन व शशी देवी का अगस्त माह का वेतन रोकते हुए काम काज में देरी के लिए लिखित जवाब मांगा। इसी तरह दीनशाह गौरा के बीडीओ ने चूली, घूरी, इस्माइलमऊ व मेल्थुआ के सचिव बुधराम, हमीरमऊ, धमधमा सहित सात गांवों के सचिव अंकित मिश्रा, जलालपुरधई, गोविंदपुर माधव सहित सात गांवों के सचिव बृजेश कुमार मौर्या, अलावलपुर, मेलखा, बेहीखोर, झरहा सहित सात गांवों के सचिव अरुण कुमार सिंह का वेतन रोकते हुए लिखित जवाब मांगा है।
इसके साथ ही पीएम आवास योजना से जुड़े कार्यों में शिथिलता बरतने पर हरचंदपुर के बीडीओ ने गुनावर कमंगरपुर के प्रधान व सचिव को नोटिस देकर वेतन रोकने की चेतावनी दी है। डलमऊ के रिटायर्ड सचिव राम बहादुर यादव को भी शिकायत निस्तारण में सुस्ती पर नोटिस देते हुए किसान सम्मान निधि के सत्यापन व फीडिंग में ढिलाई बरतने पर एडीओ पंचायत ऊंचाहार ने 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों बीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अभिषेक शुक्ला, महेंद्र सिंह, मो. ईशा, सूर्य कुमार को नोटिस जारी की है। सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि मनरेगा व अन्य कार्यों के अलावा आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में भी ढिलाई बरतने वाले पंचायत सचिवों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जा रहा है।