फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Route diversion likely today due to repairs at the crossing

Raebareli News: क्रॉसिंग पर मरम्मत से आज हो सकता रूट डायवर्जन

Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Route diversion likely today due to repairs at the crossing
ऊंचाहार। ऊंचाहार और जलालपुर धई स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या एक-ए पर शनिवार को सुबह नौ बजे से मरम्मत कार्य होना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसे टाल दिया गया है। इससे क्रॉसिंग बंद नहीं हुई। अगर मौसम सही रहा तो रविवार को काम शुरू कराया जा सकता है। इस काम को पूरा करने में 24 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन


ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर सवैया धनी के पास स्थित क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य होना है। अनुरक्षण कार्य एवं पैरामीटर दुरुस्त करने के लिए होने वाले मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को सुबह 9 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया था। सुबह काम शुरू नहीं हुआ। पता चला कि रात में बारिश की वजह से काम कराया जाना संभव नहीं है। इस वजह से रूट डायवर्जन भी स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम ने बताया कि शुक्रवार देर रात बारिश हो गई थी। मौसम सामान्य होने पर रविवार को मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सकता है। जब भी मरम्मत कार्य शुरू होगा, रूट डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान डलमऊ की ओर से आने वाले वाहनों को जमुनापुर से चड़रई के रास्ते ऊंचाहार भेजा जाएगा। डलमऊ की ओर जाने वाले वाहनों को सवैया तिराहा से चड़रई, जमुनापुर के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed