फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways Buses to Race on 10 New Routes

10 नए रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Thu, 27 Apr 2017 01:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 27 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways Buses to Race on 10 New Routes
रोडवेज की बसें - फोटो : getty images
यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए अरसे बाद 10 नए रूटों पर रोडवेज बसें चलेंगी। रायबरेली जिले के चार नए रूटों पर बसें शुरू होने से 117 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा दूरस्थ नई सेवाओं में आजमगढ़, गोरखपुर, अकबरपुर के लिए भी बसें चलाने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


अफसरों का दावा है कि 1 मई से इन बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि अरसे से जिले के चार रूटों पर बसें चलाने की डिमांड की जा रही थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन बसों के चलने से लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा दूरस्थ सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। एआरएम के मुताबिक रायबरेली डिपो को वित्तीय वर्ष 2016-17 में एक करोड़ 37 लाख का फायदा हुआ है। यह पहला मौका है, जब डिपो को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डिपो घाटा में चल रहा था। उन्होंने बताया कि डिपो में वर्तमान समय में 167 बसें हो गई थी, जबकि पहले बसों की संख्या 120 के आसपास थी। गांव के लोगों को शहर आने जाने के लिए परेशानी न हो, इसक खास ख्याल रखा जा रहा है। देहात क्षेत्रों में जहां पर भी बसें नहीं चल रही थी, वहां पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। अन्य रूट पर भी चिह्नित किए जा रहे हैं, वहां पर भी बसें दौड़ाई जाएंगी।

इनसेट
इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
रायबरेली-चड़रई-चौराहा-खरौली
रायबरेली-डलमऊ-जगतपुर-सलोन
रायबरेली-खीरों-सेमरी-सरेनी
रायबरेली-कुचरिया-उतरपारा-जलालपुर धई-गौरी प्रयागपुर
रायबरेली-आजमगढ़
रायबरेली-सुल्तानपुर-अकबर-सांडा-बस्ती
रायबरेली-लखनऊ-गोरखपुर
रायबरेली-फतेहपुर-बांदा
रायबरेली-लखनऊ-सांडा-हंसवर
रायबरेली-लखनऊ-अकबरपुर-जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed