{"_id":"5900f8a24f1c1b9228c0e655","slug":"roadways-buses-to-race-on-10-new-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 नए रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 नए रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों का सफर सुहाना बनाने के लिए अरसे बाद 10 नए रूटों पर रोडवेज बसें चलेंगी। रायबरेली जिले के चार नए रूटों पर बसें शुरू होने से 117 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा दूरस्थ नई सेवाओं में आजमगढ़, गोरखपुर, अकबरपुर के लिए भी बसें चलाने का खाका तैयार किया गया है।
अफसरों का दावा है कि 1 मई से इन बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि अरसे से जिले के चार रूटों पर बसें चलाने की डिमांड की जा रही थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।
इन बसों के चलने से लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा दूरस्थ सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। एआरएम के मुताबिक रायबरेली डिपो को वित्तीय वर्ष 2016-17 में एक करोड़ 37 लाख का फायदा हुआ है। यह पहला मौका है, जब डिपो को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
इससे पहले डिपो घाटा में चल रहा था। उन्होंने बताया कि डिपो में वर्तमान समय में 167 बसें हो गई थी, जबकि पहले बसों की संख्या 120 के आसपास थी। गांव के लोगों को शहर आने जाने के लिए परेशानी न हो, इसक खास ख्याल रखा जा रहा है। देहात क्षेत्रों में जहां पर भी बसें नहीं चल रही थी, वहां पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। अन्य रूट पर भी चिह्नित किए जा रहे हैं, वहां पर भी बसें दौड़ाई जाएंगी।
इनसेट
इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
रायबरेली-चड़रई-चौराहा-खरौली
रायबरेली-डलमऊ-जगतपुर-सलोन
रायबरेली-खीरों-सेमरी-सरेनी
रायबरेली-कुचरिया-उतरपारा-जलालपुर धई-गौरी प्रयागपुर
रायबरेली-आजमगढ़
रायबरेली-सुल्तानपुर-अकबर-सांडा-बस्ती
रायबरेली-लखनऊ-गोरखपुर
रायबरेली-फतेहपुर-बांदा
रायबरेली-लखनऊ-सांडा-हंसवर
रायबरेली-लखनऊ-अकबरपुर-जलालपुर