फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus-truck collision, 20 injured

रोडवेज बस-ट्रक में भिड़ंत, 20 घायल

Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालकों समेत 20 लोग घायल हुए। इसमें बस चालक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार युवक को जीप ने टक्कर मार दी। इससे युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया।

शिवरतनगंज में सोमवार सुबह सुल्तानपुर से सवारियां भरकर जौनपुर डिपो की बस लखनऊ जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

 इन्हौंना कस्बा स्थित खुशहाली केंद्र पर सरिया लादकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत 20 लोग घायल हुए। इसमें बस चालक जय प्रकाश शर्मा निवासी महरेव पुरवा थाना जलालपुर जिला जौनपुर की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक वकील निवासी लखनऊ का सीएचसी में इलाज कराया गया। वहीं बस में सवार यात्री शंभू, दिनेश कुमार, अजय सिंह, राहुल, सर्वेश, उमेश यादव, इकबाल समेत आदि को हल्की चोटें आई, जो दूसरे वाहनों से घरों को चले गए।

एसओ दिनेश यादव का कहना है कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, मिल एरिया के धमसी राय का पुरवा गांव निवासी रामसागर वर्मा (25) घर ही रहता था। रविवार को अपने नाना के घर हरचंदपुर गया था।

साथ में ममेरा भाई कमलेश निवासी झबरा थाना गुरुबख्शगंज भी था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर हरचंदपुर से जैसे ही कुछ आगे बढ़ा, वैसे ही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी।


 इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रामसागर ने दम तोड़ दिया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत भाग गया। एसओ भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed