फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus crushed eight vehicles including car due to brake failure

ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस ने कार समेत आठ वाहनों को कुचला

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushed eight vehicles including car due to brake failure
रायबरेली। बस स्टेशन परिसर में गुरुवार शाम बैक करते समय लालगंज डिपो की बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक आठ वाहनों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर जाकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सात बाइकें पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। हादसा देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस पर सवार कुछ लोगों ने कूदकर जान बचाई।
सूचना पर पुलिस के साथ ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। एआरएम ने प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं। वाहन मालिकों ने नाराजगी जताते हुए बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज डिपो की बस ने बस स्टेशन पर सवारियां भरीं। इसके बाद चालक बस को पीछे करने लगा। बताते हैं कि बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पीछे की साइड में दौड़ने लगी। चालक ने भरसक प्रयास किया, लेकिन वह बस को रोक नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बस ने स्टेशन परिसर में खड़ी सात बाइकों और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई यात्री नहीं आया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीछे करते समय रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया था। इससे बस कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
उधर, रायबरेली डिपो के एआरएम अक्षय कुमार का कहना है कि लालगंज डिपो की बस का ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed