फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus collision three people, killed one

रोडवेज बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 12 Feb 2017 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 12 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision three people, killed one
bus accident - फोटो : amar ujala
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम रोडवेज बस ने एक के बाद एक तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शहर के जोशियाना पुल निवासी शफीक (32) कबाड़ खरीदने का का काम करता था। रविवार की कबाड़ इकट्ठा करके साइकिल ट्राली से शहर लौट रहा था। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर देदौर के निकट लालगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही शफीक की मौत हो गई।
विज्ञापन


अनियंत्रित बस ने गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बरौआ निवासी प्रवेश (20) पुत्र धनऊ व एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला को भी टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। ये दोनों सड़क किनारे खडे़ थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर यूपी डायल 100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लालगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। यूपी डॉयल 100 के जिला प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 72 टी 4663 है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मामलेे में कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed