फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus clashed with Safari, six injured

रोडवेज बस से भिड़ी सफारी, छह लोग घायल

Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus clashed with Safari, six injured
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सिविल लाइंस स्थित ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार सफारी सामने से आ रही रोडवेज बस में जा घुसी। इससे सफारी सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर के कारण बस के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर महज तीन यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के साथ डिपो के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस यूपी 33 एटी 0028 रायबरेली से प्रतापगढ़ जा रही थी।

बस पर चालक गुरु प्रसाद, परिचालक विजय कुमार के अलावा तीन यात्री सवार थे। ओवरब्रिज के पास जैसे ही बस पहुंची, वैसे ही सिविल लाइंस की तरफ सामने से आ रही तेज रफ्तार सफारी बस के अंदर जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बस और सफारी क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे में सफारी पर सवार शुभेंद्र सिंह, रामेश्वर, सौरभ सिंह, संदीप श्रीवास्तव, अखिलेश, पुत्तीलाल निवासी बेहीखोर थाना जगतपुर घायल हो गए।


इसमें गाड़ी शुभेंद्र चला रहा था, जो गांव का कोटेदार भी है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर रामेश्वर और सौरभ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना पर बस स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस प्रतापगढ़ जा रही थी। बस पर तीन यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।

बाद में दूसरे वाहन से यात्री गतंव्य स्थान को चले गए। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed