{"_id":"60db4f9e8ebc3ed78077f469","slug":"road-raibaraily-news-lko5847172127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दो चार पहिया निकलने पर लगता था जाम, अब 24 सड़कों की बदलेगी सूरत, होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ दो चार पहिया निकलने पर लगता था जाम, अब 24 सड़कों की बदलेगी सूरत, होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फेज द्वितीय के अंतर्गत 24 सड़कों का कायाकल्प होगा। इन सड़कों की न सिर्फ चौड़ाई बड़ेगी, बल्कि उसका सुधार कार्य होगा।
ये सड़कें अभी कहीं पर तीन तो कहीं पर चार मीटर की हैं, जबकि सुधार के बाद पटरी मिलाकर इनकी चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी। इससे एक साथ ही दो वाहन आसानी से एक साथ गुजर जाएंगे। मौजूदा समय में एक साथ दो चार पहिया वाहन निकलने में कठिनाई होती है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज प्रथम में 23 सड़कों को बेहतर किया जा रहा है। वहीं फेज द्वितीय में अलग से 24 सड़क चिह्नित की गईं हैं। इन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में इन सड़कों पर एक साथ दो चार पहिया वाहन गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ये सड़कें अलग-अलग विभागों की हैं, लेकिन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने संबंधित विभाग से एनओसी लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। जल्द ही इन सड़कों की सूरत बदली नजर आएंगी।
ग्रामीण अंचलों की ये वे सड़कें हैं, जो कई गांवों के बीच को होकर गुजरी हैं, लेकिन सड़कें सकरी होने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उसके बाद इन सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा। इस कार्य के लिए करीब 189 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इनमें कोई सड़क पांच किलोमीटर तो आठ किलोमीटर लंबी है। चौड़ीकरण का कार्य 270 किलोमीटर मार्ग पर कराया जाएगा। उधर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नूर आलम ने बताया कि 24 सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। पटरी मिलाकर अब इन सड़कों की चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी। इससे एक साथ दो चार पहिया वाहन आसानी से निकल जाएंगे। इसके अलावा पांच साल तक इन सड़कों का अनुरक्षण कार्य भी होगा।