फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Road jammed due to non-availability of cylinder

Raebareli News: सिलिंडर न मिलने पर जाम की सड़क

Mon, 06 Apr 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road jammed due to non-availability of cylinder
सलोन कस्बा में गैस एजेंसी के सामने सड़क पर जाम लगाते उपभोक्ता।
सलोन रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को सलोन-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने हंगामा करते हुए एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। लोगों का उग्र रूप देख एजेंसी संचालक व स्टाफ मौके से भाग निकले। एक घंटे तक जाम लगने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सिलिंडर जल्द दिलाने का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सलोन कस्बे में एलपीजी गैस एजेंसी कार्यालय में कई दिन से रसोई गैस सिलिंडर लोगों को नहीं मिल रहा था। सुबह लोग फिर एजेंसी सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी कार्यालय पहुंच गए। वहां पर स्टाफ ने गैस सिलिंडर न होने की बात कही। कई दिन से चक्कर काटने के बाद सिलिंडर नहीं मिला तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने सुबह 11 बजे सलोन-प्रतापगढ़ मार्ग जाम करते हुए हंगामा करने लगे। सीमा देवी का कहना था कि गर्भवती होने के बाद भी पांच दिन से सिलिंडर लेने के लिए पैदल आना पड़ रहा है पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है। अनारकली, मो. असगर अली, दिनेश यादव का कहना था कि सिलिंडर न मिल पाने की वजह से घर पर खाना नहीं बन पा रहा है। इधर, सूची पुलिस चौकी तक जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। भरोसा दिलाया कि जल्द उन्हें सिलिंडर दिलाया जाएगा। इस पर आवागमन सामान्य हो सका।


एजेंसी में हो रही मनमानी
उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले से ही रसोई गैस की किल्लत के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बाद एजेंसी कार्यालय में बुकिंग के बाद पर्ची लेने और केवाईसी कराने की प्रक्रिया भी टेढ़ी खीर साबित हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद कुछ उपभोक्ता एजेंसी गोदाम से सीधे सिलेंडर ले जा रहे हैं, जिससे सलोन क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था बाधित हो रही है। इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। इसी मनमानी से दिक्कतें आ रही हैं।



जल्द मिलेगी रसोई गैस
पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि एजेंसी कार्यालय का स्थान छोटा होने के कारण अव्यवस्था की स्थिति रहती है। एजेंसी संचालक को बड़ी जगह पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से ब्लॉक के समीप बुकिंग पर्ची और केवाईसी की व्यवस्था विभाग की निगरानी में कराई जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग चार दिन पहले रसोई गैस का लोड आया था। उम्मीद है कि सोमवार तक दो गाडि़यों का अतिरिक्त लोड आने से आपूर्ति व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed