फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rickshaw driver raped minor girl

रिक्शा चालक ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म

Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
rickshaw driver raped minor girl
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे से सटे एक गांव में बुधवार रात एक रिक्शा चालक ने अपने दोस्त की 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि बाद में आरोपी मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उधर, बच्ची की मौसी ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
एक रिक्शा चालक गांव में अपनी दो बेटी और एक बेटे के साथ रहता है। उसकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। बुधवार शाम उसका एक साथी रिक्शा चालक भी उसके घर पर रुका था।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता और आरोपी रिक्शा चालक ने शाम को साथ में शराब पी थी। इससे पहले आरोपी ने बच्चों को कुछ रुपये भी दिए थे। रात करीब 10 बजे बालिका दूसरे कमरे सोने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी आरोपी उसके कमरे में चला गया। यहां बालिका अपने मौसेरे भाई से फोन पर बात कर रही थी। नशे में धुत आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर फेंक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
उधर, पीड़िता के मौसरे भाई ने मोबाइल पर बच्ची की चीख सुनकर अपने परिवारीजनों को घटना की सूचना दी और पीड़िता को फोन पर ही शोर मचाने को कहा।
जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हुए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी बेहोशी का बहाना बनाकर चुपचाप पड़ा रहा। इसी बीच मौका पाते ही वह वहां से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़िता के परिवारीजनों की मानें तो आरोपी का नाम अजय है। बालिका की मौसी ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले में आरोपी अजय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed