फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rice mill owners' strike made paddy purchase sluggish

राइस मिल मालिकों की हड़ताल से धान खरीद पड़ी सुस्त

Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rice mill owners' strike made paddy purchase sluggish
रायबरेली। राइस मिल मालिकों की हड़ताल का असर धान खरीद पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त हो गई है। केंद्र प्रभारियों को डर सता रहा है कि यदि राइस मिलें चालू नहीं हुईं तो धान उठान न होने से परेशानी बढ़ जाएगी। इसलिए केंद्र प्रभारी धान तौलने में तेजी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो धान खरीद के कार्य पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा।
जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। धान खरीद शुरू होते ही राइस मिल मालिकों ने मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया। इससे 54 राइस मिल मालिकों में तालाबंदी हो गई है।
विज्ञापन

यही राइस मिल मालिक सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने वाले धान का उठान करते हैं। राइस मिल मालिकों की हड़ताल के असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 10 दिन में महज अभी तक 124.80 मीट्रिक टन ही धान खरीदा गया है। धान खरीद से जुड़े अधिकारियों का भी मानना है कि राइस मिल मालिकों की हड़ताल का असर धान खरीद पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें मानी जाएं, अन्यथा हड़ताल चलती रहेगी
रायबरेली मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह का कहना है कि काफी समय से हम लोग मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 11 नवंबर को संभागीय खाद्य नियंत्रक ने बातचीत करने के लिए लखनऊ बुलाया है। मांगें न मानने तक हड़ताल चलती रहेगी।
विजय शंकर शुक्ला, शाहिद, सूर्य विक्रम सिंह, कौशल किशोर, बृजेश सिंह का कहना है कि धान सूखने तक का पैसा नहीं दिया जाता। पिछली बार भी इसको लेकर आवाज उठाई गई थी, लेकिन आश्वासन पर हम लोगों ने हड़ताल नहीं की थी। इस बार उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। मांगें मानी जाएं, अन्यथा हड़ताल चलती रहेगी। हम लोगों की हड़ताल का असर धान खरीद पर पड़ रहा है।

राइस मिल मालिकों की हड़ताल का असर धान खरीद पर पड़ रहा है। हालांकि 15 नवंबर से धान खरीद में तेजी आती है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द राइस मिल मालिकों से बातचीत के जरिए हल निकाल लिया जाएगा। राइस मिल मालिकों को 11 नवंबर को वार्ता के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक ने लखनऊ बुलाया है।
रामानंद जायसवाल, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed