फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   result

यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित : हाईस्कूल और इंटर में मेधावियों ने दिखाया जलवा

Sat, 31 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
result
खुशी में उछलते आशीर्वाद इंटर कालेज के छात्र। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। परीक्षाफल को लेकर जहां परीक्षार्थियों को काफी इंतजार करना पड़ा, वहीं उनमें नतीजे जानने को लेकर उत्सुकता रही।
विज्ञापन

परीक्षाफल काफी अच्छा आया, जिससे ज्यादातर परीक्षार्थी सफल हुए। इससे परीक्षार्थियों में खुशी का माहौल रहा। कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लेने पहुंचे तो सेल्फी लेने का दौर चला।
विज्ञापन

बधाइयों के बीच मिठाई खाने और खिलाने का सिलसिला भी चला। इस बार बोर्ड परीक्षा में 71828 परीक्षार्थी थे, जिसमें हाईस्कूल के 38705 और इंटर के 33123 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विबग्योर पब्लिक स्कूल में मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। इंटरमीडिएट में सुनिधि वसुंधरा ने स्कूल टॉप किया। शालिनी पटेल, अमन कुमार, सचिन कुमार मौर्य, वैष्णवी मिश्रा, वैष्णवी द्विवेदी, सलमान मिर्जा, दीप्ति, पल्लवी सिंह, अमन मौर्य, अमन निर्मल आदि ने भी सफलता हासिल की है।
हाईस्कूल में जतिन शुक्ला ने स्कूल टॉप किया, जबकि अंशिका सिंह, श्रेया शर्मा, जानवी सोनी, प्रतीक कुमार यादव, अनुष्का पटेल, ध्रुव मिश्रा, अली हसन, पार्थ सिंह, अर्पिता ने भी बेहतरीन रिजल्ट हासिल किया।
स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। आशीर्वाद इंटर कालेज में अर्शिया नाज ने हाईस्कूल में और प्रीती पांडेय ने इंटर में स्कूल टॉप किया। प्रबंध निदेशक मुदित वर्मा ने बताया कि खुशी वर्मा, प्रांजल वाजपेयी, सचिन कुमार, श्वेता कुमारी, सचिन, शुभम आदि छात्र-छात्राओं ने भी नाम रोशन किया है।
वीणा पाणि इंटर कालेज में मेधावियों ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। अजित शर्मा ने बताया कि इंटर में शालिनी यादव, विनय यादव, विश्व विवेक, हाईस्कूल में अंशिका यादव, कोमल, तहसीन बानो, मयंक साहू टॉप-3 में शामिल हैं। दुर्गा इंटरमीडिएट कालेज में दिव्यांशु, अंजलि, शिांश, समीक्षा ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। रामाकृष्णा पब्लिक इंटर कालेज में मुस्कान, सुभाषिनी, अंकित, आर्यन, जयंत ने नाम रोशन किया।
मदर टेरेसा ग्रुप ऑफ स्कूल में हाईस्कूल में नितीश कुमार, इंटर में शुभांजलि व विभा ने स्कूल टॉप किया। धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि रिया सिंह, अभय पटेल, अनुज कुमार, शाश्वत अग्रहरि, कोमल यादव, रहमुन निशा ने भी नाम रोशन किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में इंटर में पूर्णिमा यादव और हाईस्कूल में छवि पटेल ने विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी ने बताया कि सभी छात्राओं का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने बताया कि इंटर में आरोही यादव और हाईस्कूल में कुमारी ज्योति ने स्कूल टॉप किया। रिचा वर्मा, अनुज मिश्रा, अंकिता, अपूर्व सिंह भी टॉप-3 में शामिल रही।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती विद्या मंदिर में आदित्य सिंह, दीपक पांडेय, ऋषभ मौर्य, अंकित शुक्ला, प्रिंस गौरव, अंकित पांडेय ने मेधा का परिचय दिया। शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज में ज्योति मौर्य, सुनीता मौर्य, अंशुम, शुभम जायसवाल, शैलेंद्र राव, अकांक्षा साहू, अमरेंद्र सिंह, विजय लक्ष्मी ने नाम रोशन किया।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल में यशी गुप्ता व इंटर में हर्ष सिंह ने विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य शिवमंगल सिंह ने बताया कि वैशाली विश्वकर्मा, शिवानी सिंह, अंजू पटेल, शिवा पटेल, अनुराग, शिवांगी यादव, प्रियंवदा, गरिमा सोनी, श्वेता सिंह, पूजा गुप्ता ने भी बेहतरीन रिजल्ट हासिल किया है।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज की प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि प्रज्ञा अवस्थी, शिवानी गुप्ता, आकांक्षा मौर्य, सोमेंद्र मौर्य, दिव्या त्रिवेदी, हिमानी सिंह ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
नतीजे देख बच्चों के चेहरे खिले
लालगंज। परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल में साक्षी पटवा, इंटरमीडिएट में शाक्या सिंह प्रथम स्थान पर रही। स्वतंत्र बाजपेई, अंकिता कटियार, अंकिता सिंह ने भी नाम रोशन किया।

श्री गणेश विद्यालय इंटर कालेज ऐहार के प्रबंधक कार्तिकेय शंकर वाजपेयी और प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शशी मिश्रा ने बताया कि इंटर में पीयूष सिंह, प्रज्ञा शुक्ला, हाईस्कूल में अंजली सिंह , मोहित और प्रदीप ने नाम रोशन किया। बराती लाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर में कुणाल सिंह ने बाजी मारी। कृति दूसरे स्थान, प्रियांशी पाल तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में विशेष सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed