Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Resolve complaints within the stipulated time

Raebareli News: तय समय में करें शिकायतों का निपटारा

Sun, 07 Dec 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints within the stipulated time
लोगों की ​शिकायतें सुनती डीएम व एसपी।
रायबरेली। सदर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 90 शिकायतों में छह प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया है। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
विज्ञापन


जिलेभर में 215 शिकायतें आईं। इनमें 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग के 48, पुलिस विभाग के 15, विकास विभाग के दो व अन्य विभागों के 25 प्रार्थना पत्र आए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराएं।
विज्ञापन


डलमऊ में उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कस्बे के मोहल्ला टिकैतगंज की उषा देवी ने प्रार्थना देते हुए बताया कि परिवार के सभी सदस्य दिव्यांग हैं। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। नगर पंचायत में संपर्क करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 31 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधित मामलों, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।


फरियादियों ने किया प्रदर्शन
लालगंज। तहसील सभागार में शनिवार को नायब तहसीलदार ऋतुराज नागर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों ने समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। नायब तहसीलदार ने समाधान दिवस में 35 शिकायतें सुनीं। इनमें पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

पूरे मेहरबान मजरे जमुवावां की सविता यादव ने बताया कि उनको हिबानामा के जरिये जमीन मिली थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आलमपुर ग्राम प्रधान अमित कुमार ने नवरंग का पुरवा गांव में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर जबरन रोक लगाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि बंजर भूमि पहले ही खाली करा ली गई थी, इसके बावजूद आरोपी निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। बाईपास रोड निवासी रामलली ने भी टप्पेबाजों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।



दबंगों ने किया फौजी की जमीन पर कब्जा
हलोर। ठाकुरपुर मजरे भटसरा निवासी मुर्तजा अली भारतीय सेना के नायब सूबेदार हैं। महाराजगंज तहसील दिवस के दौरान उन्होंने पैतृक भूमि पर भू माफिया की ओर से अवैध कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत की। इस मामले में नायब सूबेदार के भाई असगर अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है। उच्च स्तर तक शिकायत पहुंचने के बाद रायबरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवगढ़ थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, राजस्व टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed