{"_id":"61ca0bee5ad7d62c7e21cb48","slug":"reply-summoned-from-regional-forest-officer-and-six-aes-raibaraily-news-lko610839077","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय वनाधिकारी व छह एई से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय वनाधिकारी व छह एई से जवाब तलब
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। डीडीओ एसएन चौरसिया ने कहा कि मास्टर ट्रेनर भलीभांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लें क्योंकि मतदान कराने वाले कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर ही प्रशिक्षण देंगे। यदि कोई बात समझ में न आए तो पूछ सकते हैं। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी और छह सहायक अभियंताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
डीडीओ ने कहा कि मास्टर ट्रेनर चुनाव संबंधी बारीकियां समझ लें। सभी मतदानकर्मियों को ट्रेंड करने में लापरवाही न की जाए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम, वीवीपैट एवं सामान्य प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लेने आए कार्मिकों को चुनाव कराने से संबंधित सभी जानकारियां दी गईं। ये मास्टर ट्रेनर मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी शामिल रहे।
प्रशिक्षण में सहायक अभियंता नलकूप खंड सुरेश चंद्र, सहायक अभियंता नलकूप खंड राजीव कुमार सोनकर, शारदा खंड-6 के सहायक अभियंता अमरकांत मिश्रा, कृष्णचंद्र, कमलेश कुमार पांडेय और क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव शामिल नहीं हुए। डीडीओ एसएन चौरसिया ने बताया कि गैर हाजिर सभी छह लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सही जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।