फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Relief from some questions and some sweat

कुछ सवालों से राहत तो कुछ ने छुड़ाया पसीना

Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relief from some questions and some sweat
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में बुधवार को प्राथमिक स्तर के 882 और उच्च प्राथमिक स्तर के 457 अभ्यर्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। दो पालियों में कराई गई परीक्षा की निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

डीएम-एसपी समेत कई अधिकारियों ने भ्रमण किया। राज्य स्तर पर मनोनीत विभागीय पर्यवेक्षक ने भी निरीक्षण किया। हर परीक्षा केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही बाहर भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

एक तरफ बारिश के पानी ने भिगोया और ठंड का अहसास कराया, तो दूसरी तरफ टीईटी के प्रश्नपत्र में उलझाऊ सवालों ने पसीने भी छुड़ाए। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों का कहना था कि दो-चार सवालों को छोड़ दें तो प्रश्नपत्र काफी आसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टीईटी के लिए जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सभी 27 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर के 13217 अभ्यर्थियों को एग्जाम देना था, लेकिन 12355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
बाकी 882 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के 457 अभ्यर्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। इस पाली में पंजीकृत 6659 अभ्यर्थियों में से 6202 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही सभी नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने निगरानी की। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेमप्रकाश उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह समेत पांच सचल दलों ने भ्रमण किया।
राज्य स्तरीय विभागीय पर्यवेक्षक कमलेश बाबू ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं प्रश्नपत्र में उलझाने वाले सवालों ने पसीने भी छुड़ाए। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों का कहना था कि दो-चार सवालों को छोड़ दें तो प्रश्नपत्र काफी आसान रहा।
कानपुर देहात के राहुल और फतेहपुर की कोमल गुप्ता बताती हैं कि प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा। इतना अच्छा पेपर आने की उम्मीद नहीं थी। ऊंचाहार के आशीष कुमार द्विवेदी और शहर के टाउन हाल निवासी प्रकृति श्रीवास्तव कहती हैं कि शुरुआत में लगा कि काफी कठिन पेपर है, लेकिन दो-चार सवाल छोड़कर बाकी आसानी से हल होते चले गए।
इसी शहर के रहने वाले अभिषेक कुमार और अविरल पुष्प मौर्य ने बताया कि परीक्षा के दौरान तनाव रहता है, जिससे आसान पेपर भी कठिन लगता है। हालांकि इतना कठिन पेपर नहीं आया। खीरों के पाहो की रहने वाली पीयूषा सिंह भी अच्छा पेपर हल होने की बात कहती हैं।
परीक्षा केंद्रों के आसपास भले ही तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, लेकिन परीक्षा छूटने के बाद केंद्र के आसपास लगे मजमे ने जाम की समस्या पैदा कर दी। शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों के सामने जाम लगा रहा।

पहली पाली में दोपहर 12.30 बजे परीक्षा छूटी तो डिग्री कॉलेज चौराहा, अस्पताल चौराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, बस स्टेशन चौराहा समेत अन्य इलाकों में प्रमुख मार्ग जाम से जूझते रहे। बारिश की वजह से भी काफी दिक्कत आई। डीआईओएस ने बताया कि 93 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed