{"_id":"579ceb744f1c1b1c1521eff2","slug":"red-mark-just-36-cm-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान से महज 36 सेमी. दूर गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान से महज 36 सेमी. दूर गंगा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
गंगा में मची उथल-पुथल, कटान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा उफान पर हैं। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चेतावनी बिंदु के सापेक्ष जलस्तर शनिवार को 98.00 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु पार करने में अब 36 सेमी. का महज फासला बचा है। बढ़ते जलस्तर से कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम डलमऊ ने गांवों का दौरा करके वहां पर बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। लेखपालों को सतर्क कर दिया गया है। नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चेतावनी बिंदु के सापेक्ष जलस्तर शनिवार को 98.00 मीटर पर पहुंच गया। नदी पूरे उफान पर है।
मिट्टी कटान तेजी से हो रही है। यहां तक नदी के किनारे वाले किसानों के खेतोें तक पानी पहुंच गया है। चकमलिक भीटी, पूरे पवारन, पूरे डंगरी, जहांगीराबाद, अंबहा, बबुरा आदि गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग का मानना है कि जलस्तर कम होने के बजाय बढ़ ही रहा है। ग्रामीण साजन सिंह, सत्यदेव सिंह व अंबिका प्रजापति का कहना है कि मिट्टी कटान होने से उपजाऊ मिट्टी पानी में बहकर जा रही है। बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। एसडीएम क्षत्रपाल ने कटरी क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण किया।
वहां के लोगों से मिले और उन्हें धैर्य बंधाया। साथ ही बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली।एसडीएम डलमऊ क्षत्रपाल ने बताया कि कनहा, पूरे गौतमन प्राथमिक स्कूल, राजा डल पार्क में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। नावों की व्यवस्था कर ली गई है। बाढ़ से निपटने की सारी तैयारियां पूरी हैं। लेखपालों से जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।