फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ravana burnt by the arrow of Ram

असत्य पर सत्य की जीत, राम के बाण से जला रावण

Sat, 16 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ravana burnt by the arrow of Ram
रायबरेली। जिलेभर में शुक्रवार को धूमधाम से विजयदशमी का पर्व मनाया गया। असत्य के रास्ते पर चलने वाले अहंकारी रावण का अंत हुआ। जिले में करीब 46 स्थानों पर राम के बाण से रावण धू-धूकर जल उठा। राम का अंत होते ही चहुंओर जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। राम और रावण का युद्ध देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। मेला भी लगा, जिसमें लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के सुरजूपुर में रामलीला मंचन के दौरान पहले राम-रावण के बीच काफी देर तक युद्ध चला। फिर राम के बाण से रावण धराशायी हो गया। शिवांशी वाजपेयी राम, विराट श्रीवास्तव लक्ष्मण, अक्षत पांडेय ने सीता की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

खालीसहाट में भी राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। रावण के अंत का भव्य आयोजन किया गया। आदी मिश्रा राम, विराज श्रीवास्तव लक्ष्मण, आराध्या श्रीवास्तव सीता, संजीव रंजन ने रावण की भूमिका निभाई। मेला परिसर में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। विजयदशमी के मौके पर दोनों जगहों पर मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, डीह कस्बा में ऐतिहासिक दशहरा मेला एवं रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला में राम रावण युद्ध हुआ। कस्बे में होने वाली रामलीला में कलाकारों ने झांकी निकाली और उसके बाद रामलीला मैदान में राम व रावण युद्ध हुआ।
राम-लक्ष्मण के बाणों से रावण की मौत हुई और राम सीता को लेकर अयोध्या लौटे कलाकारों का मंचन देखकर लोग भावविभोर हो गए। इस मौके पर मेला कमेटी के फूल चंद गुप्ता, विनोद अग्रहरि मौजूद रहे।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार खैरहनी पहाड़गढ़ में एतिहासिक मेले में रावण का अंत हुआ। कस्बा जगतपुर में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की झांकियां निकाली गई। शाम को रावण वध का मंचन हुआ। मेले को आकर्षक बनाने के लिए जगह जगह व्यापारियों द्वारा झूलों की व्यवस्था की गई थी। प्रधान पति रमाकांत यादव ने झांकी प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार नगर के रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण व वध हुआ। रामलीला की झांकी थाना चौराहा, बस स्टाफ होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान राम-रावण का भीषण युद्ध हुआ और अंत में राम ने अहंकारी रावण का दंभ चूर करते हुए उसका अंत किया। एनटीपीसी परियोजना में भी दशहरा मेले का आयोजन हुआ। मेले आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed