फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ration grains will now reach the shops directly from the warehouse

गोदाम से अब सीधे दुकानों में पहुंचेगा राशन अनाज

Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ration grains will now reach the shops directly from the warehouse
बहराइच। राशन दुकानों से वितरित होने वाला अनाज अब गोदामों से सीधे राशन दुकानों तक पहुंचेगा। शासन स्तर से स्वीकृत डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत जिले में संचालित 1315 कोटेदारों को सिंगल स्टेज परिवहन योजना का सीधा फायदा मिलेगा। इसके एवज में उन्हें न तो खाद्यान्न की ढुलाई का खर्च देना पड़ेगा और न ही गोदाम स्तर पर होने वाली घटतौली की परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत एफसीआई के गोदामों से उठान ठेकेदार अपने वाहनों से वितरित होने वाले खाद्यान्न सीधे कोटेदार की दुकान तक पंहुचाएंगे। जिले में इस योजना को जुलाई माह से शुरू किए जाने की तैयारी है। मौजूदा समय राशन कार्डधारियों को वितरित होने वाले अनाज कोटेदारों को एफसीआई के गोदामों से आवंटित होता है। इसके बाद कोटेदार को अपना भाड़ा लगाकर मार्केटिंग के गोदाम से खाद्यान्न उठाकर अपनी दुकानों तक लाना पड़ता है। इस दौरान कोटेदारों को गोदाम कर्मचारियों की मनमानी व घटतौली की परेशानी भी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

कोटेदारों को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए ही प्रदेश के कई अन्य जिलों के बाद अब बहराइच में भी राशन अनाज की उठान व्यवस्था में जुलाई माह से बदलाव करते हुए इसे सिंगल स्टेज परिवहन के तहत डोर स्टेप डिलीवरी में तब्दील किए जाने की कवायद तेज हो गयी है। जिले में संचालित 1315 राशन दुकानों के माध्यम से हर माह 1.27 लाख अंत्योदय कार्डधारकों को 17784.50 क्विंटल गेहूं और 26676.51 क्विंटल चावल का आवंटन किया जाता है। इसके साथ ही पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को भी 23.91 लाख यूनिट के सापेक्ष 47837. 50 क्विंटल गेहूं व 71756.25 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ लागू हो उठान योजना
जिले में लागू होने वाली सिंगल स्टेज परिवहन योजना का स्वागत है। इसे पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किए जाने की जरूरत है। इससे कोटेदारों को खाद्यान्न उठान में होने वाली परेशानी के साथ ही भाड़ा खर्च चुकाने से भी बचना होगा। साथ ही गोदाम स्तर से खाद्यान्न की बोरियों में हो रही घटतौली से भी छुटकारा मिलेगा। योजना के तहत कोटेदारों को अनाज उठाना का भाड़ा देने का कोई प्रावधान नही है। -मुदित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कोटेदार संघ
छोटे वाहनों से भी पहुंचेगा अनाज
शासनादेश में ठेकेदारों को 25 प्रतिशत छोटे वाहनों के माध्यम से गली या सकरे मार्ग पर स्थित कोटेदारों की दुकान तक खाद्यान्न पंहुचाने को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही खाद्यान्न की बोरी में मानक के अनुसार निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न व 550 ग्राम बोरी का वजन काटकर कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण कराने के निर्देश दिए गए है।

आरएफसी गोंडा से हो चुका टेंडर
शासन की ओर से सिंगल स्टेज परिवहन योजना के तहत जिले में जुलाई माह से डोर स्टेप डिलीवरी के तहत सीधे कोटेदारों की दुकान तक राशन दुकानों से वितरित होने वाला राशन अनाज पहुंचाने की व्यवस्था शुरू होगी। कार्ययोजना को अमल में लाने के लिए आरएफसी गोंडा से टेंडर का कार्य पूरा हो चुका है।
अनंत प्रताप सिंह, डीएसओ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed