फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ration card holders of other regions will not get salt oil and pulses

दूसरे क्षेत्र के राशन कार्डधारकों को नमक, तेल व दाल नहीं मिलेगी

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders of other regions will not get salt oil and pulses
रायबरेली। जिले में 10 दिसंबर से राशन के साथ ही मुफ्त बंटने वाले दाल, तेल और नमक के वितरण में पोर्टिबिलिटी की सुविधा गरीबों को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

जिस गांव में गरीबों का कार्ड बना है, उसी गांव की कोटे की दुकान से ही उन्हें राशन के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री मिलेगी। जिले में 5.57 लाख कार्डधारकों में इस बार दाल, तेल और नमक का भी वितरण होना है।
जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने बताया कि 10 दिसंबर से जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक किलो दाल/साबुत चना, एक किलो आयोडाइज्ड नमक एवं एक लीटर खाद्य सरसों तेल/ रिफाइंड नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

नैफेड द्वारा ब्लॉक गोदामों तक समस्त वस्तुओं की आपूर्ति का काम शुरू हो गया है। गोदामों में एसडीएम के स्तर से सामग्री की उपलब्धता के सत्यापन के बाद कोटे की दुकानों पर राशन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाल, नमक और तेल के वितरण में पोर्टिबिलिटी की सुविधा कार्डधारकों को नहीं मिलेगा। जहां उनका कार्ड बना है, वहीं की कोटे की दुकान से उन्हें राशन के साथ ही दाल, तेल और नमक एक-एक किलो मिलेगा। कार्डधारकों को इसके लिए कोटेदारों को रुपये नहीं देने होंगे। दुकानों पर उन्हें मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed