फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rasan

सर्वर से 17 हजार यूनिटें डिलीट, माह में बचेगा 170 क्विंटल राशन

Thu, 02 Jun 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rasan
रायबरेली। जिले में सरेंडर किए गए राशन कार्डों की 17 हजार से अधिक यूनिटों को सर्वर से डिलीट कर दिया गया है। इन अपात्रों को अब इस माह राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

यूनिटें डिलीट होने के बाद विभाग का करीब 170 क्विंटल राशन इस महीने बचेगा, क्योंकि माह भर में दो बार में पांच-पांच किलो के हिसाब से प्रति यूनिट 10 किलो मुफ्त राशन दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में अधिकारी, कर्मचारी से लेकर शिक्षक और व्यवसायी भी गरीबों का मुफ्त राशन डकार रहे थे। मई महीने में जिले में करीब पांच हजार अपात्रों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही करीब दो हजार शिक्षक भी शामिल रहे। प्रधान, व्यवसायी व अन्य बड़े लोग भी राशन कार्ड बनवाकर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे थे। लगातार ये अपात्र राशन ले रहे थे, लेकिन विभाग पर इन पर शिकंजा नहीं कस पा रहा था।
अब अपात्र कार्रवाई के डर से राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। राशन कार्डों के सरेंडर होने के बाद 4410 राशन कार्डों की करीब 17 हजार यूनिटों को सर्वर से डिलीट कर दिया गया है।
सर्वर से अपात्रों की यूनिटें हटाए जाने के बाद अब अपात्रों को इसी महीने से राशन मिलना बंद हो गया है। अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच-पांच किलो राशन ये अपात्र भी डकार रहे थे।

हर माह प्रति यूनिट 10-10 किलो राशन लिया जा रहा था। सर्वर से यूनिट निरस्त किए जाने के बाद अपात्रों को राशन मिलना बंद हो गया है।
जिले में 4410 राशन कार्डों को सर्वर से हटा दिया गया है। इन राशन कार्डों में करीब 17 हजार यूनिटें जुड़ी थी। प्रति यूनिट हर माह 10-10 किलो राशन दिया जा रहा था। जिन अपात्रों के नाम सर्वर से हटा दिए गए हैं, उन्हें इस माह से राशन मिलना बंद कर दिया गया है।
विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed