फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rasan

पहले दिन दो लाख गरीबों में 10 लाख क्विंटल मुफ्त राशन बंटा

Thu, 20 May 2021 07:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Rasan
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार से गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण शुरू हो गया। जिले की 1154 दुकानों पर 20 लाख गरीबों में पांच-पांच किलो राशन का वितरण 30 मई तक होगा।
विज्ञापन

पहले दिन करीब दो लाख यूनिटों को 10 हजार क्विंटल राशन का वितरण किया गया है। कोटे की दुकानों पर कार्डधारकों को खड़े होने के लिए गोले बने थे। उन्हीं में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पीआरओ मशीन में अंगूठा लगाने से पहले सैनिटाइज भी कराया गया। दुकानों पर ब्लॉक और आपूर्ति विभाग की टीमों ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। अंत्योदय व पात्र ग्रहस्थी के राशन कार्डधारकों को रूटीन राशन के वितरण का काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार से सभी यूनिटों पर पांच-पांच किलो राशन वितरण शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल देने की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को महराजगंज क्षेत्र के कक्केपुर में सुबह से ही राशन लेने के लिए कार्डधारकों की लाइन लग गई। सभी को एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़ा कराया गया।
कोटेदार ने एक एक व्यक्ति को बुलाकर पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन दिया। बछरावां ब्लॉक के जींगों में भी एक-एक लाभार्थी को बुलाकर राशन दिया गया।
इसके अलावा शहर की कोटे की सभी दुकानों पर दिन भर मुफ्त राशन का वितरण किया गया। कोटेदारों ने दुकानों पर भीड़ नहीं लगने दी। आपूर्ति निरीक्षकों और एआरओ अनिल कुमार, सुरेश कुमार की टीमों ने कोटे की दुकानों का निरीक्षण भी किया।
कोटेदारों को राशन वितरण में पूरी ईमानदारी बरतने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारियों की टीमें भी राशन वितरण को देखने के लिए दुकानों पर पहुंची। हालांकि पहले दिन कहीं भी शिकायतें नहीं मिली।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच-पांच किलो मुफ्त राशन वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन करीब दो लाख यूनिटों में राशन का वितरण हुआ है। कोटेदारों को ईमानदारी से राशन बांटने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतें आने पर कोटेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed