फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rasan

आज से 20 लाख गरीबों को मिलेगा पांच-पांच किलो मुफ्त राशन

Wed, 19 May 2021 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Rasan
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गुरुवार से जिले के 20 लाख गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण शुरू होगा। राशन वितरण के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

बीडीओ और आपूर्ति निरीक्षकों को राशन वितरण पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। कोटेदारों को पीओएस मशीन से ही राशन वितरण के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग भी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

किसी भी दशा में कोटे की दुकानों पर भीड़ न होने देने के निर्देश हैं। राशन लेने के लिए आने वाले गरीबों के अंगूठों को सैनिटाइज कराने के बाद ही मशीन पर अंगूठा लगवाने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्डधारकों को रूटीन राशन के वितरण का काम पूरा होने के बाद अब 20 मई से सभी यूनिटों पर पांच-पांच किलो राशन वितरण शुरू हो रहा है।

प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा। राशन के बदले में गरीबों को शुल्क नहीं देना होगा। राशन वितरण के लिए डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही आपूर्ति विभाग की टीमें भी मुफ्त राशन वितरण पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed