फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rasan card

एक दिन में 560 राशन कार्ड सरेंडर, 10 दिन में 1360 कार्ड निरस्त

Tue, 17 May 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
rasan card
रायबरेली। कार्रवाई व रिकवरी के डर से अपात्र राशन कार्डधारकों ने मंगलवार को राशन कार्ड सरेंडर करने का रिकॉर्ड बना दिया। 10 दिनों में 1360 राशन कार्ड सरेंडर हुए।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को सबसे अधिक 560 कार्ड निरस्त कराने के लिए लोगों ने अर्जी की। सुबह से ही आपूर्ति कार्यालयों में कार्ड निरस्त कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी मिली।
विज्ञापन

ऊंचाहार और सलोन में सबसे कम राशन कार्ड सरेंडर होने पर डीएसओ ने आपूर्ति निरीक्षकों को अल्टीमेटम देकर गांवों में डुगडुगी पिटवाने के आदेश दिए हैं।
शासन का डंडा उठने के बाद लंबे समय से गरीबों का राशन डकार रहे अपात्र परिवारों में राशन कार्ड निरस्त कराने को लेकर रुचि बढ़ गई है। विकास भवन स्थित शहर के आपूर्ति कार्यालय में सुबह से ही भीड़ लग गई। 150 से अधिक लोगों ने मंगलवार को पहुंचकर अपना राशन कार्ड निरस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सदर तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में भी कार्ड निरस्त कराने के लिए लंबी लाइन लगी रही। लालगंज और महराजगंज के तहसील कार्यालयों में भी मंगलवार को काफी अपात्र लोग राशन कार्ड निरस्त करवाने के लिए पहुंचे।
अब तक सलोन में 60 और ऊंचाहार में मात्र 80 राशन कार्ड सरेंडर होनेे की सूचना मिलने के बाद डीएसओ विमश शुक्ला ने दोनों ही तहसीलों के आपूर्ति निरीक्षकों को अल्टीमेटम देते हुए गांवों में डुगडुगी पिटवाकर अपात्रों के राशन कार्ड सरेंडर कराने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने राशन कार्ड सरेंडर न करने वाले अपात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही राशन रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश भी दिए हैं।
जिले में कहां कितने अपात्रों के राशन कार्ड सरेंडर
तहसील सरेंडर राशन कार्ड
सदर 270
महराजगंज 200
लालगंज 300
डलमऊ 150
सलोन 60
ऊंचाहार 80
शहरी क्षेत्र 300
कुल 1360
आयकरदाता, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, हॉर्वेस्टर, एसी, जनरेटर, पांच एकड़ से अधिक जमीन, ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख और नगरीय क्षेत्र में तीन लाख से अधिक परिवार की आय वाले अपना राशनकार्ड निरस्त करवा लें। 31 मई के बाद कार्रवाई व रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विमल कुमार शुक्ला, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed