फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   rape

मां की बीमारी का बहाना बनाकर छात्रा के कॉलेज से बुला ले गया, फिर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
rape
सरेनी (रायबरेली)। मां की बीमारी का बहाना बताकर एक युवक छात्रा को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को बाइक पर बैठाकर उसे कॉलेज में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

सरेनी के एक गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा शनिवार सुबह साइकिल से सरेनी स्थित एक कॉलेज गई थी। इसी बीच उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के आधार खेड़ा गांव का निवासी अजय सिंह भदौरिया उर्फ लाला बाइक से कॉलेज पहुंच गया।
विज्ञापन

अजय छात्रा के ही पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहता है। आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम्हारी मां की तबीयत खराब है। मां ने तुम्हें बुलाया है। जल्द मेरे साथ बाइक से घर चलो। मां की बीमारी की बात सुनकर छात्रा परेशान हो गई और बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी अजय उसे सरेनी से आगे जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं पर शिकायत करने पर धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को कॉलेज छोड़कर भाग गया। छात्रा ने आपबीती एक शिक्षिका से बताई।

शिक्षिका ने परिवारीजनों को फोन किया, तब पीड़िता की मां उसे घर ले गई। रविवार को घटना की तहरीर थाने में दी। थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed