फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rana Munawar funeral of poet's mother descended people

शायर मुनव्वर राना की मां के जनाजे में उमड़े लोग

Thu, 11 Feb 2016 12:46 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rana Munawar funeral of poet's mother descended people
किसी को घर मिला हिस्से में या दुकां आई, मैं घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में मां आई, इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है, मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है। लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस मां है जो मुझसे खफा नहीं होती।
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही मां की तमाम खूबियों पर जब प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना की कलम चली, तो न जाने कितनी आंखों में आंसुओं का दरिया उतर आया। न जाने कितने लोगों ने कलामों को सुनकर मां को गले लगा लिया। वहीं बुधवार को मुनव्वर राना की मां आयशा खातून का जनाजा उठा, तो मानों पूरा शहर ही उमड़ पड़ा हो।
विज्ञापन


लखनऊ और रायबरेली के साहित्यकार, बुद्धिजीवी, नेता, हर खासोआम उनकी मां को अंतिम विदाई के लिए पहुंचा। इस दौरान सबकी आंखें नम हो गईं। मंगलवार को लखनऊ में शायर की मां के इंतकाल की खबर लोगों को मिली तो उनके रायबरेली स्थित शेखवाड़ा, किला बाजार स्थित आवास में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे जुड़ी हर शख्सियत घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। लखनऊ से आयशा खातून का जनाजा आवास पर लाया गया। यहां सामुदायिक केंद्र किला बाजार में मुनव्वर राना के अलावा उनके भाई राफेराना, इस्माईल, जमील, शकील समेत अन्य परिवारीजन और इष्ट मित्र पहुंचे।

यहां पर जनाजे की नमाज मौलाना बिलाल नकवी ने पढ़ाई। इसके बाद जनाजा किला बाजार, सैय्यद राजन होते हुए खपरमलंग कब्रिस्तान पहुंचा। जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से आयशा को अंतिम विदाई दी। मुनव्वर राना की मां गृहणी थी।

सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, साहित्यकार वसीम बरेलवी, सरदार जोगिंदर सिंह, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष राबे हसन नदवी, नगर विकास मंत्री आजम खां के निजी सचिव असफॉक, अंतर्राष्ट्रीय शायर अनवर जलालपुरी, नगर पालिका चेयरमैन इलियास, अतहर, ऐनुल हक, कमरुद्दीन, निर्मला शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, ओपी यादव डॉ. इम्तियाज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मुनव्वर राना से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया।


सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां बुधवार रात करीब नौ बजे साहित्यकार मुनव्वर राना के आवास शेखवाड़ा किला बाजार पहुंचे और उनकी मां के निधन पर शोक जताया। छोटे भाई राफेराना व अन्य परिवारीजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed