{"_id":"60b730780402780272457b371d628ec5","slug":"ram-mandir-and-modi-bjp-would-contest-elections-on-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर व मोदी नहीं विकास के मुद्दे पर भाजपा लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर व मोदी नहीं विकास के मुद्दे पर भाजपा लड़ेगी चुनाव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा है कि यूपी में अगली सरकार भाजपा की होगी। भारतीय जनता पार्टी चुनाव राम मंदिर या मोदी के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दे पर लड़ेगी।
कहा, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वहीं बसपा और कांग्रेस शासनकाल में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा, लेकिन किसी का नाम नहीं लिया।
राष्ट्रीय महासचिव लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में शनिवार की सुबह मीडिया से रू-ब-रू थे। उन्होंने जहां मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं कांग्रेस, सपा, बसपा पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
जीएसटी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बिल को पास करने में कांग्रेस सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि रायबरेली जिले में वे 30 घंटे रुके और हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके लोगों से मिले। उनकी समस्याएं पूछी।
हर तरफ से पानी, बिजली, सड़क की समस्या सुनाई दी। जाहिर है कि एक ही परिवार ने लंबे समय तक राज किया, लेकिन जिले के विकास में कुछ नहीं किया।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नौकरशाही असमंजस में है कि इस सरकार में कैसे काम किया जाए।
एक कहता है कि क्राइम रोका जाए, दूसरा पकड़े जाने वाले अपराधियों को छुड़ा देता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल, अनुभव कक्कड़ आदि मौजूद रहे।