{"_id":"5d9642858ebc3e0164407f63","slug":"railway-station-jump-in-cleanliness-got-91st-rank-raibaraily-news-lko4850270129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में रेलवे स्टेशन ने लगाई जंप, मिली 91वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में रेलवे स्टेशन ने लगाई जंप, मिली 91वीं रैंक
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रायबरेली जंक्शन ने स्वच्छता के मामले में कीर्तिमान बनाया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के बुधवार को घोषित किए गए नतीजों में रायबरेली रेलवे स्टेशन को 91वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले सर्वेक्षण में इस स्टेशन को 267वीं रैंक मिली है। यह हाल तब है, जब रायबरेली स्टेशन पर सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है।
ऐसे में स्टेशन को स्वच्छ रख पाना बड़ी चुनौती रही, जिसमें जिले के रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम वर्क से यह सफलता अर्जित करके अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे आने के बाद रायबरेली जंक्शन के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है, क्योंकि इस बार बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
पिछले सर्वेक्षण में 267वीं रैंक पाने वाले रायबरेली जंक्शन ने इस बार 91वीं रैंक हासिल की है। रायबरेली स्टेशन को स्वच्छ बनाने में सभी ने मिलकर सहयोग किया। लखनऊ की अनुपम ट्रेडर्स को नवंबर 2018 में दो साल तक के लिए इस स्टेशन की सफाई का काम सौंपा गया था। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार बताते हैं कि स्टेशन को साफ-सुथरा रखने के लिए कर्मचारियों की दिन-रात ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
सीएमआई डीडी शुक्ला की देखरेख में दो सुपरवाइजर सफाई व्यवस्था का आंकलन करते रहते हैं। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एके दोहरे के निर्देशन में सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कोशिश होगी कि अगले सर्वेक्षण में रैंक और भी बेहतर बनाई जा सके।
सीएमआई डीडी शुक्ला ने कहा कि रायबरेली रेलवे स्टेशन को स्वच्छता के मामले में 91वीं रैंक मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है, जबकि पिछले सर्वेक्षण में 267वीं रैंक मिली थी। यह सब टीम वर्क से संभव हो पाया है, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। यात्रियों ने भी बहुत सहयोग किया।